जबेरा: कृषि उपज मंडी प्रांगण में भगवती मानव कल्याण संगठन की महा आरती संपन्न हुई
Jabera, Damoh | Jan 5, 2025 जबेरा शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में कृषि उपज मंडी प्रांगण में रविवार की शाम 5 बजे महाआरती संपन्न हुई आरती का संचालन कु प्रतिभा ठाकुर के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मां गुरुवर के जयकारे लगाए गए इसके उपरांत आरती संपन्न हुई।महाआरती के बाद सभी पदाधिकारी के द्वारा नशा मुक्त समाज व संगठन के उद्देश्यों के बारे में बताया गया।