गंगोह के मोहड़ा गांव में दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया - गांव के मुख्य द्वार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक अंकित पुत्र रणवीर की मौके पर ही मौत हो गई - हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की-अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया-