बलिया: फेफना क्षेत्र के बघेजी स्थित नवनिर्मित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में हुआ अन्नाधिवास व पुष्पधीवास
Ballia, Ballia | May 2, 2026 फेफना क्षेत्र के बघेजी स्थित नवनिर्मित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यज्ञ के सातवें दिन शनिवार को यज्ञाचार्य पंडित अभिषेक शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अन्नाधिवास व पुष्पधिवास अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुआ।