राजनगर: खजुराहो: हेरिटेज रिसॉर्ट में बंदर भगा रहा युवक हाईटेंशन लाइन से टकराया, जिंदा जला
खजराहो रेलवे स्टेशन के पास स्थित 'दि खजराहो हेरिटेज रिसोर्ट' में एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम 6 बजे छत से बंदर भगाते समय हुईं घटना का वीडियो आज 15 अप्रैल दोपहर करीब 2:30 बजे सामने आया है।मृतक की पहचान खजुराहो निवासी रिंकू रैकवार के रूप में हई। उसने आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पांच दिन पहले ही होटल में काम शूरू किया था।