हज़ारीबाग: हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने 5 वर्षीय बच्चे को रौंदा, हालत नाज़ुक
चौपारण प्रखंड के डूमर गांव में सड़क किनारे खेल रहे 5 वर्षीय प्रतीक कुमार (पिता–गोविंद राणा) को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद वाहन का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।