किशनगढ़ बास: खैरथल तिजारा जिले में 680 लीटर दूध नष्ट कराया, पिकअप से हरियाणा ले जा रहे थे दूध, खाद्य सुरक्षा विभाग टीम की कार्रवाई
Kishangarhbas, Alwar | Jun 29, 2026
खैरथल तिजारा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने सोमवार दोपहर 1:00 बजे मुंडावर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने हरियाणा जा रही पिकअप से 680 लीटर संदिग्ध दूध जप्त कर मौके पर नष्ट किया। यह दूध मुंडावर सहित क्षेत्र के भूरियावास और कई गांव से एकत्र किया गया था। इसे हरियाणा के रेवाड़ी बावल क्षेत्र स्थित एक डेयरी में ले जाया जा रहा था।