शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-पुवायां मार्ग पर स्थित महानंदपुर टोल प्लाजा पर अब बिना टोल दिए वाहन चालकों का सफर संभव नहीं होगा। एनएचएआई द्वारा बूथलेस टोल प्लाजा की शुरुआत कर दी गई है, जिसके बाद कार, बस, ट्रक, हल्के व भारी व्यावसायिक वाहनों के लिए नई टोल दरें लागू कर दी गई हैं।