बबेरू: जमुनिहा पुरवा में चहली टूटने से काम कर रही महिला पर गिरी ईंट, महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रिफर
Baberu, Banda | Jun 18, 2026 बबेरू कस्बे के औगासी रोड जमुनिहा पुरवा निवासी लक्ष्मीनिया पत्नी शिवपूजन उम्र 40 वर्ष यह आज गुरुवार को अपने घर पर काम कर रही थी, तभी चहली में अत्यधिक ईंट रखने की वजह से चहली टूट गई, जिससे चहली के ऊपर रखे ईंटे महिला लक्ष्मीनिया के ऊपर गिर गये जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया।