किरावली: किरावली में नगर पंचायत चेयरमैन ने कान्हा गौशाला का किया शिलान्यास
Kiraoli, Agra | Aug 17, 2025 किरावली में रविवार 11 बजे नगर पंचायत चेयरमैन प्रवीना सिंह ने कान्हा गौशाला का शिलान्यास किया।विधि विधान से पूजन कर किया।चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने बताया कि गौशाला 3500 स्क्वायर मीटर में 1.65 करोड़ की लागत से 6 महीना में तैयार की जाएगी।जिसमें 500 गौवंश रह सकेंगे। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मोहम्मद रजा, वरिष्ठ सभासद प्रेम सिंह इंदौलिया आदि रहे।