मेड़ता: मेड़ता रोड थाना पुलिस ने मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. के सप्लायर को कोसाना थाना पीपाड़ से किया गिरफ्तार
Merta, Nagaur | May 24, 2024 मेड़ता रोड थाना पुलिस ने मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. के सप्लायर को कोसाना थाना पीपाड़ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।जानकारी के अनुसार दिनांक 09.03.2024 को एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2.10 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई, जिसका प्रकरण थाना गोटन पर दर्ज है। इसी मामले में सप्लायर दिलीप को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।