मेड़ता: कृषि उपज मंडी मेड़ता सिटी में तेज गर्मी के चलते हुए कल 24 मई को रहेगा अवकाश
Merta, Nagaur | May 24, 2024 किसानों के लिए एक जरूरी सूचना है। कल यानी 24 मई को प्रदेश की विशिष्ठ श्रेणी की मेड़ता कृषि उपज मंडी बंद रहेगी। तेज गर्मी की वजह से मेड़ता मंडी उद्योग एवं व्यापार मंडल की तरफ से शुक्रवार को मंडी में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है। मेड़ता मंडी उद्योग एवं व्यापार संघ अध्यक्ष हस्तीमल डोसी ने तेज गर्मी के चलते हुए मंडी में अवकाश रखा है।