पिछोर: पिछोर नगर के नरिया मोहल्ला निवासी लापता किशोर तनुष्क रजक सकुशल मिला,परिवार ने ली राहत की सांस।
पिछोर नगर के नरिया मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोर तनुष्क रजक गुरुवार रात लगभग 8:00 बजे सकुशल मिल गया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तनुष्क घर से बीते दिनों पहले घूमने निकलने के बाद घूमते-घूमते ग्राम सेमरी पहुंच गया था। इसके बाद वह करैरा की ओर चला गया और वापस पिछोर आ गया।तनुष्क के सकुशल मिलने से परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है।