दरभंगा: पत्रकारों पर कार्रवाई के खिलाफ दरभंगा में आवाज बुलंद, प्रशासन से की बड़ी मांगें।
दरभंगा में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और निष्पक्ष न्याय की मांग को लेकर पत्रकारों की ऐतिहासिक एकजुटता देखने को मिली। पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी (DM) एवं मिथिला प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच, पारदर्शी प्रक्रिया और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।