कछवा थाना क्षेत्र के रामापुर गांव वासी मिथिलेश कुमार मौर्य ने गलती से दूसरे के खाते में ₹15000 ट्रांसफर कर दिए थे। इस मामले में कछवा पुलिस ने पीड़ित खाते में ₹15000 वापस करा दिए। मिथिलेश कुमार ने बताया कि एनसीआर पोर्टल पर 26 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराया था।