मंझनपुर: जिले के 1277 बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, सुबह सात बजे से होगा मतदान, सुरक्षा के किए गए हैं तगड़े बंदोबस्त
1277 बूथों पर रविवार को पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान होगा। सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। भीषण गर्मी और तेज धूप की वजह से पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित बूथ तक पहुंचाने में अफसरों के पसीने छूटते रहे। पोलिंग पार्टियों के पहुंचने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी, एडीएम व एसडीएम ने बूथों का भ्रमण किया है।