ऊंचाहार: मतरमपुर चौराहा मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के मतरमपुर चौराहा मोड़ के पास मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में एक बाइक पर सवार अक्षय कुमार निवासी सुहापार मजरे मतरमपुर व दूसरे बाइक पर सवार मनोज कुमार निवासी इटैली गंभीर रूप से घायल हो गये, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां अक्षय कुमार की मौत हो गई।