हरदा: हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में कबड्डी कोच पर नाबालिग खिलाड़ी से छेड़छाड़ का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Harda, Harda | Jun 15, 2026 हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में एक कबड्डी कोच के खिलाफ नाबालिग खिलाड़ी की शिकायत पर छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिमरनी निवासी कबड्डी कोच अंकित जोशी के खिलाफ एक नाबालिग खिलाड़ी ने शिकायत दर्ज कराई है।