मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर शूटआउट का लाइव वीडियो वायरल,दामाद ने इंस्पेक्टर के सामने नहीं छोड़ी रिवॉल्वर,पुलिस कीसूझबूझ से टला बड़ा हादसा
पंचशील कॉलोनी में हुए शूटआउट का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में इंस्पेक्टर महावीर चौहान आरोपी अनंत मित्तल को समझाते नजर आ रहे हैं, लेकिन आरोपी रिवॉल्वर छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। दोनों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई।बता दें कि आरोपी दामाद ने अपनी सास, चचिया सास और सरहज को गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिवॉल्वर जब्त कर जेल भेज दिया