सीतामढ़ी जिले के धुरवार और सरखौली क्षेत्र में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया चौकी मिलन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद और स्थानीय लोग मौजूद रहे। ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर निकला।