पीलीभीत: समाज सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए बबलू मांझी को किया गया सम्मानित
पीलीभीत बालाजी सुंदर मंडल, संपूर्ण नगर द्वारा धनाराघाट पेंटून पुल पर मुंशी के पद पर समर्पित भाव से कार्यरत बबलू मांझी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बबलू मांझी की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की।