सोहागपुर: सोहागपुर के ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
सोहागपुर नगर के ईदगाह में शनिवार सुबह करीब 9 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत और भाईचारे के माहौल में अदा की गई। नमाज के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे, जहां सभी ने मिलकर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर बच्