हसनपुरा: मंदरौली मारपीट करते हुए दी जान मारने की धमकी, प्रथमिकी दर्ज
हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के मंदरौली गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की पत्नी रीता देवी ने दो महिला सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने दर्ज प्राथमिकी में बताई है कि अपने घर पर बैठी थी। इतने पर अजय कुमार यादव, नंदकुमार यादव, प्रीति कुमारी, रामवती देवी घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।