मौदहा: मुस्करा में ट्रैक्टर ट्राली से पीछे से टकराने पर एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल
मुस्करा कस्बे में स्टेट हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्राली में पल्सर सवार युवक पीछे से जा टकराये। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पंहुची पुलिस व पीआरबी टीम द्वारा दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उरई रेफर किया गया है। मृतक के शव