आमला: सिविल अस्पताल आमला में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ, स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
Amla, Betul | Sep 17, 2025 आमला में 17 सितंबर को 1 बजे करीब स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया है।इसमें आमला क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का महिलाओं व बच्चों की जांच की जाएगी। बीएमओ डॉ अशोक नरवरे ने बताया कि जिला CMHO के निर्देश पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का शुभारंभ किया। उक्त अभियान आमला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा।