बदायूं: उझानी में भगवान दास ढावा के पास बारात से लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Jun 23, 2026 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के बराई गांव के रहने वाले 17 वर्षीय संजीव पुत्र अशरफी, गोलू पुत्र धर्मपाल व एक अन्य युवक एक बाइक पर सवार होकर थाना उझानी क्षेत्र के ननाखेड़ा बारात में गए थे । तभी बारात से लौटते समय थाना उझानी क्षेत्र के भगवान दास ढावा के पास बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे संजीव की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।