मधेपुरा में मद्य निषेध विभाग की टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान अवैध विदेशी एवं देशी चुलाई शराब की बरामदगी के साथ कई लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि कुछ आरोपी फरार पाए गए हैं।