गोपालगंज: मुजौना गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मुजौना गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।