गुना शास्त्री पार्क में 4 नवंबर को ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने 9 और 10 नवंबर 2025 को राज्य स्तरीय सम्मेलन और महिलाओं बच्चों पर बढ़ते अत्याचार रेप और नशाखोरी मामले को लेकर प्रेस वार्ता की। प्रदेश में दुष्कर्म और लापता महिलाओं के आंकड़े बताए गए। वहीं दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा और कार्यक्रम के बारे में बताया गया।