अनूपपुर: रसोई में निकला पीला धामन, सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
अनूपपुर। ग्राम पंचायत कोड़ा के वार्ड क्रमांक 19 में गंगाराम पटेल के घर की रसोई में पीला धामन सांप निकलने से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।