बक्सर जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा 24 से 29 तक ऋण वसूली कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के बकायेदारों से ऋण राशि की वसूली की जाएगी। इसको लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अपडेट किया है।