शामली: शामली धर्मांतरण प्रकरण में 12 जून को होने वाली पंचायत स्थगित, स्वामी यशवीर महाराज ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | Jun 11, 2026 गुरूवार की दोपहर 1 बजे बघरा आश्रम से स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि शामली में आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में उनके द्वारा 12 जून को कुरैशी बस्ती में पंचायत की घोषणा की गई थी, जिसे एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। यशवीर महाराज ने बताया कि प्रकरण में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और हम पुलिस की अभी तक की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।