छतरपुर नगर: छतरपुर में"ऑपरेशन विश्वास": के तहत एक माह में 120 गुम मोबाइल बरामद, लाखों के फोन लौटाए।
छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत आज 29 अप्रैल दोपहर करीब 3:00 बजे एक माह में 120 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए गए। इनकी कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में साइबर सेल और थाना टीमों ने विभिन्न राज्यों से मोबाइल खोजे। वर्ष 2026 में अब तक 526 मोबाइल (करीब 88 लाख रुपये) बरामद किए।