बुलंदशहर: जैनपुर के पास सुबह टहलते समय महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल
आज 11 अक्टूबर शनिवार को सुबह लगभग 7 बजे करीब बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैनपुर निवासी उषा शर्मा सुबह टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गये और ग्रामीणों ने तत्काल हादसे