कंधई थाना क्षेत्र के तरदहा गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब संदिग्ध अपराधी का पीछा कर रही पुलिस की कार अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। हादसे में एक सिपाही घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि घायल सिपाही रवी चौधरी आसपुर देवसरा थाने पर तैनात है। वह संदिग्ध अपराधी का पीछा करने के दौरान वाहन चला रहा था।