गभाना: महरावल पुल के पास ट्रैक्टर ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, हादसे में एक महिला की हुई मौत
गभाना क्षेत्र के महरावल पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भुकरावली निवासी धर्मवती पत्नी अमर सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला राजवती का अस्पताल में उपचार जारी है