बांसवाड़ा: छोटी सरवन कस्बे में मनरेगा मेट संघ ने विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, श्रमिकों और मेटों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
छोटी सरवन कस्बे में सोमवार शाम 4 बजे मनरेगा मेट संघ बांसवाड़ा ने छोटी सरवन विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मनरेगा योजना से जुड़ी प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान के सुझाव प्रस्तुत किए गए। उप जिला प्रमुख डॉ. विकास बामनिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से कार्य स्वीकृति, मजदूरी भुगतान,तकनीकी दिक्कतें और परंपरागत मर्यादाओं का मुद्दा उठाया।