बांसवाड़ा: उपाध्याय पार्क से बेरोजगार युवाओं ने संभागीय दर्जे और अधिकारों की मांग को लेकर निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
राजस्थान बेरोजगार यूनियन के नेतृत्व में 20 सूत्रीय मांगों के समर्थन में उपाध्याय पार्क से कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकाली। रैली में टिएसपी राजस्थान बेरोजगार युनीयन अध्यक्ष गुरमीत चरपोटा, बांसवाड़ा बेरोजगार संघ जिला अध्यक्ष जितेंद्र डोडियार,उप जिला प्रमुख विकास बामनिया, सांसद प्रत्याशी अरविंद सीता डामोर, वीरपुर सरपंच सुभाष निनामा आदि मौजूद रहे।