पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सीमेन स्टेशन को "ए ग्रेड" मिलने पर बिहार को मिला सम्मान
केन्द्रीय मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज के माननीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की अध्यक्षता में पशुपालन एवं डेयरी में प्रभावी कार्यान्वयन हेतु केन्द्र, राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के बीच संवाद हेतु ओडिसा के भुवनेश्वर में लोक सेवा भवन के कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय 'मानसून बैठक' का शुभारम्भ दिनांक 13 सितम्बर को किया गया।