पूर्णिया पूर्व: बेलौरी में भटकता हुआ मिला किशोर,ग्रामीणों ने किया चाइल्ड हेल्पलाइन के हवाले
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी में एक किशोर भटकता हुआ मिला।जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गयी।मौके पर पहुँचे चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने उक्त किशोर को लेकर मुफस्सिल थाना में सनहा दर्ज करवा कर अपने हाथ ले गया।जानकारी देते हुए ग्रामीण घ्रुव कुमार झा ने बताया कि बच्चा भटक गया था जो अपना नाम साजन कुमार व घर दरभंगा बता रहा है।