पूर्णिया पूर्व: सदर विधायक विजय खेमका ने मटिया व धनगामा में किया चार सड़क का शिलान्यास
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के डिमिया छत्तरजान, बियारपुर पंचायत में क्रमशः मुख्य सड़क डालिया हुसैनाबाद से आदिवासी टोला तक, रानीपतरा SH मटिया चौक से धनगामा, दिवानगंज से डिमिया छत्तरजान धनगामा तथा दिवानगंज से श्रीनगर तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत चारों सड़क के पक्कीकरण एवं मरम्मती कार्य का सदर विधायक विजय खेमका ने शिलान्यास किया।