बेरमो: सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य के लिए रखा वट सावित्री व्रत, बरगद पेड़ की पूजा कर सुनी सत्यवान-सावित्री कथा
Bermo, Bokaro | May 16, 2026 बेरमो क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में आज शनिवार को वट सावित्री व्रत पूरी आस्था और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सुबह साढ़े 6 बजे से ही सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ बरगद के पेड़ों के पास देखी जा रही है। सोलह श्रृंगार कर पूजा स्थलों पर पहुँची महिलाओं ने वट वृक्ष को जल अर्पित किया।