सबलगढ़: 55वें दिन भी गरजा जनहित सत्याग्रहः वार्ड 18 की महिलाएं बोलीं- "सड़क बना दी, लेकिन हमारे घर डुबो दिए"
सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी के नेतृत्व में चल रहा जनहित सत्याग्रह आज 55वें दिन और अधिक जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दिया। नगर के अलग-अलग वार्डों से लोग अपनी समस्याएं लेकर सत्याग्रह स्थल पर पहुंच रहे हैं। आज वार्ड क्रमांक 18 बंधपुरा रोड की महिलाएं एवं पूर्व पार्षद सत्याग्रह के समर्थन में पहुंची महिला