विकासखंड कार्यालय मनियर में SIR के तहत नोटिस मिलने के बाद मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन लोगों की भीड़ में रही। विकासखंड कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह 10:00 बजे से ही लोगों की आने का सिलसिला शुरू हो गया। अधिकारियों के समक्ष लोग अपना-अपना साक्ष्य प्रस्तुत किया। लेकिन संबंधित विवरण उपलब्ध कराने में सैकड़ो लोग विफल रहे।