कांडी: टूटे बिजली खंभे को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, हाई वोल्टेज करंट से महिला झुलसी
Kandi, Garhwa | May 23, 2026 कांडी प्रखंड के डुमरसोता पंचायत अंतर्गत दारीदह गांव में टूटे बिजली खंभे और लटक रहे हाइवोल्टेज तार को नजरअंदाज करना एक महिला पर भारी पड़ गया। हाइवोल्टेज विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुईं दारीदह गांव निवासी कुलदीप पासवान की पत्नी कौशिल्या देवी सदर अस्पताल में शनिवार को दोपहर दो बजे तक इलाजरत हैं। हालांकि उनकी स्थिति में अब सुधार हो रहा है।