बांधवगढ़: रमपुरी तिराहा के पास यात्री प्रतीक्षालय में सट्टा खिलाते युवक गिरफ्तार, नकदी और सट्टा पर्ची जब्त
उमरिया में अवैध सट्टे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।कोतवाली थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 04 रमपुरी स्थित तिराहा के पास यात्री प्रतीक्षालय में दबिश देकर रवि कुमार कोल, पिता स्वर्गीय दन्नू कोल को अवैध रूप से सट्टा खिलाते हुए पकड़ा।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक सट्टा पर्ची, जिसमें प्रथम अंक 20 और अंतिम अंक 90 दर्ज था, मामला दर्ज।