शहपुरा: मोहरा खुर्द गांव में बिजली की 11 केवी लाइन टूटने से गिरी, भैंस की मौत
शहपुरा थाना क्षेत्र के मोहरा खुर्द गांव में आंधी तूफान के चलते बिजली की 11 केवी की सप्लाई लाइन टूट कर गिर गई जिसके चलते भैंस को करंट लग गया और भैंस की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक भैंस शनिवार सुबह 8:00 बजे खेत में चरने गई उसी दौरान भैंस को करंट लग गया और भैंस की मौत हो गई भैंस मालिक राजाराम धुर्वे ने शहपुरा पुलिस को सूचना दी है।