हाथरस: बंदरों के डर से छत से कूदी किशोरी की सड़क पर गिरते ही सिर में चोट लगने से हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड अक्रूर कॉलोनी मे बंदरों के डर से एक मकान की छत से एक 17 वर्षीय किशोरी शिवानी पुत्री जयप्रकाश नीचे कूद गई। छत से नीचे सड़क पर गिरते ही किशोरी के सिर में चोट लग गई और वह गंभीर घायल हो गई। परिजन आनन फानन में किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।