मोदीनगर: थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शनिवार को मुरादनगर पुलिस की ओर से चेकिंग के दौरान थाना मुरादनगर पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोग में फरार चल रहे मोसीन नाम के अभियुक्त को मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसका एक संगठित गिरोह है जो अपने गिरोह के साथियों के साथ मिलकर लूट व अन्य अपराध कारित कर आर्थिक लाभ अर्जित करता है।