उदवंत नगर: डायरिया से बचाव को लेकर उदवंतनगर सीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार ने जिंक और ओआरएस कॉर्नर की शुरुआत की
स्टॉप डायरिया कार्यक्रम के तहत उदवंतनगर सीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार ने जिंक व ओआरएस कार्नर का शुरुआत किया। मौके पर मौजूद बीएचएम संजीव कुमार ने बताया कि जुलाई व अगस्त माह में लोग डायरिया से ज्यादा ग्रसित होते है। ऐसे रोगियों के लिए यह निशुल्क कार्नर का स्थापना किया गया है। यहां पर रोगी आएंगे व अपनी समस्या को बताकर लाभ ले सकते है।