गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में मृत अवस्था में मिला एक व्यक्ति का शव, शव मिलने से आस-पास मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
14 दिसंबर शनिवार को ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति का शव उसके कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया की पत्नी मौके पर नहीं है पत्नी मौके से फरार है एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।